फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 28 को प्रदर्शन, अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर विरोध जताएंगे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को यूनियन कार्यालय पर संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला चेयरमैन गिर्राज शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला सचिव जिले सिंह भड़ाना ने किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 28 अप्रैल को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रांतीय प्रधान जिले सिंह भड़ाना ने बताया कि दिनांक 13 अप्रैल को प्रमुख अभियंता के कार्यालय पर हाई पावर कमेटी एवं राज्य कमेटी के सदस्य प्रमुख अभियंता के लिखित पत्र के अनुसार मिलने के लिए गए, जिसमें प्रमुख अभियंता ने तानाशाही दिखाते हुए संगठन को बातचीत के लिए नहीं बुलाया तो वार्ता समिति ने अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद प्रमुख अभियंता ने प्रांतीय प्रधान एवं प्रांतीय महासचिव को बर्खास्त करने का काम किया, जिससे पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में भारी रोष है। जन स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अभियंता पंचकूला कर्मचारियों की आवाज को दमनकारी नीति से दबाना चाहते हैं और संगठन को आंदोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है। आगामी 18 मई को प्रमुख अभियंता का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव राकेश बंचारी, प्रधान गिर्राज शर्मा, लखन शर्मा, धर्मवीर, किशोर सिंह डागर, देवराज सिंह, महेंद्र शर्मा, नंद किशोर, सतीश, परमानंद, नरेश शर्मा, दीन मोहम्मद, बेगराज पोसवाल, बलजीत, प्रेम, ओमबीर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें