फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सात एकड़ में काटी जा रही चार कॉलोनियों में की गई तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
विज्ञापन

20पीएएलपी8- सोहना रोड स्थित अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करती जेसीबी मशीन।


जिला नगर योजनाकार विभाग ने चलाया अभियान, पुलिस बल तैनातसंवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को सात एकड़ में अवैध रूप से काटी जा रही चार कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। सोहना रोड स्थित तीजों वाले मंदिर के समीप विकसित हो रही इन कॉलोनियों में जेसीबी मशीन के सहायता से सड़क, दीवार व डीपीसी को तोड़ दिया गया। शहरी क्षेत्र अधिनियम 1975 के तहत की गई कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने कहा कि अवैध रूप से कॉलोनी काटने व उनमें निर्माण करने वालों के खिलाफ विभाग पूरी तरह से सख्त है। विभाग द्वारा की जा रही तोड़फोड़ की कार्रवाई में अधिक सख्ती बरती जाएगी, ताकि अवैध कॉलोनी काटने वालों के मंसूबे पूरे न हो सकें। सभी अवैध कॉलोनियों में जन साधारण को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में भूमाफिया के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें। अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद न होने दें, क्योंकि अवैध कॉलोनियों में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती। कॉलोनियों में निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी में निर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें