फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और देशभर में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर सोमवार को शहर में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। यात्रा में संत समाज, गो रक्षक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

अभियान के मुख्य आयोजक पंचवटी मंदिर के पीठाधीश्वर ऋषिदास महाराज ने कहा कि गो माता भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बताया कि गो संरक्षण को लेकर देशभर में जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों की भावनाओं से जुड़ा ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में वक्ताओं ने गो संरक्षण के लिए देशभर में एक समान और प्रभावी कानून बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गो सेवा और संरक्षण केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा मुद्दा है। पदयात्रा के समापन पर आयोजकों ने सरकार से गौ-संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें