फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: थार गाड़ी से 72 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी वापस मोड़ने का किया था प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। सीआईए एवीटी स्टाफ हथीन पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान काले रंग की थार गाड़ी से नशीला पदार्थ स्मैक (हेरोइन) बरामद करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीआईए एवीटी हथीन प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि एएसआई पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम हथीन बाईपास रोड, नजदीक निजी स्कूल के पास गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उटावड़ की तरफ से आ रही एक थार गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। गाड़ी चालक ने पुलिस को देखकर वाहन वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

गाड़ी की गहनता से तलाशी लेने पर डैशबोर्ड के अंदर रखी पॉलिथीन से कुल 72.12 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान चालक जुनैद तथा सलीम दोनों निवासी गांव मलाई, थाना उटावड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद नशीला पदार्थ और घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना हथीन में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।मामले में शामिल अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी और नशीली सामग्री के मुख्य स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत से रिमांड पर लेने की प्रक्रिया कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें