फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा महिला को जिंदा जलाया

Sat, 06 Feb 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, होडल
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के गांव खिरबी में एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश में सास ससुर और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।  इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

 
एसएचओ जगराम के अनुसार गांव खिरबी निवासी माया देवी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि करीब दो वर्ष पूर्व उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। शुक्रवार रात को वह अपने कमरे में सोई हुईं थीं। उसी समय उनकी सास, ससुर व देवर उनके कमरे में घुसे और उनके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल मेें भर्ती कराया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया।

एसएचओ का कहना है कि महिला के बयान के आधार पर ससुर भगवान सिंह, सास भगवती व देवर जसराम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें