फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद से लूटी गई कार मदनापुर क्षेत्र में मिली

Wed, 27 Jan 2016 06:27 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रविवार रात कस्बे के मोहल्ला नौसारा से लुटी कार मदनापुर थाना क्षेत्र में रोड के किनारे लावारिस खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। कार में रखे लैपटॉप और कुछ कागजात गायब हैं। पुलिस बुधवार देर शाम तक लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

नौसारा मोहल्ले में रहने वाले ओमपाल आयकर के खाते बनाने का काम करते हैं। रविवार की रात करीब नौ बजे वह अल्लागंज से काम निपटाकर अपने घर लौटे। वह अपनी कार से घर के सामने उतरे ही थे। तभी उन्हें तीन सशस्त्र बदमाशों ने घेर लिया। ओमपाल मौका पाकर मौके से भाग लिए। इसके बाद बदमाश उनकी कार लेकर फायरिंग करते हुए बरेली रोड की ओर भाग गए थे। कार में लैपटॉप के अलावा कई अन्य जरूरी कागजात थे। घटना की तहरीर सोमवार जलालाबाद थाने में दी गई थी, जिसके बाद से पुलिस गाड़ी और लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें