फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, चार घायल

Mon, 26 Dec 2016 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण हरियाणा में सड़क दुर्घटनाएं
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सदर थाना एसएचओ संदीप मोर के अनुसार गांव जोधपुर निवासी प्रवीण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह बाइक पर सवार होकर बल्लभगढ़ की तरफ जा रहा था। गांव बघोला के पास सामने चल रहे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार बिहार के नतीमारा निवासी लव परमार की मौत हो गई और गांव बामनीखेड़ा निवासी सुनील व दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। 
------
केस 2

दूसरे मामले में जवाहर नगर कैंप निवासी दीपक कुमार ने कहा है कि 18 वर्षीय गुड्डू नामक व्यक्ति गांव औरंगाबाद के समीप स्थित श्याम ढाबा पर कर्मचारी था। गुड्डू को शनिवार की शाम को घने कोहरे में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे पलवल के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों के आधार केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी वाहन चालकों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें