फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में नाबलिग बच्चियों के साथ करता था दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

Mon, 26 Dec 2016 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के ठाणे से नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। मीडिया खबरों के अनुसार इस आरोप में तुलसीराम मनेरे नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोप में लिप्त तुलसीराम कथित तौर पर बच्चियों के साथ करीब 6 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। वह दुष्कर्म अपनी एसयूवी कार में किया करता था और इसी कार से वो बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने जाता था।
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि तुलसीराम की इस क्रूर हरकत शिकार और बच्चियों भी हो सकती हैं। इसलिए मामले की गंभीर जांच की जा रही है। बच्चियों के साथ हुए इस बात का खुलासा तब हुआ जब स्कूल टीचर्स ने बच्चों के स्कूल में न होने की खबर परिजनों को दी।

इसके बाद मामले की परतें खुलती गईं और आरोपी ड्राइवर की शर्मनाक हरकत सामने आई। माता-पिता ने स्कूल प्रशासन से बातचीत की जिसके बाद शिक्षक ने मामला दर्ज कराया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें