फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजे के साथ दो दबोचे

Sat, 14 May 2016 04:13 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की अपराध जांच शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि दो लोग गांजे की तस्करी में लिप्त हैं। सूचना के आधार पर एएसआई नरेंद्र सिंह व हवलदार चंदन सिंह और टीम के साथ बृहस्पतिवार की रात एनएच-2 पर गांव तूमसरा मप्तोड़ पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू करवाई।


जांच के दौरान पुलिस ने एक सेंट्रो कार को रुकवाया। तलाशी लेने पर कार से एक किलो 380 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार सवार उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला अंतर्गत बरसाना निवासी राजबीर और राजस्थान के भरतपुर जिले के नंगला खो निवासी यादराम उर्फ कान्हा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

                   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें