फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल कर्मियों से मारपीट, फिर लूटा

Thu, 23 Feb 2017 05:51 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तूमसरा स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार देर शाम गाड़ियों में भरकर आए करीब दो दर्जन लोगों ने पहले तो टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की फिर लूटपाट कर फरार हो गए। आरोपी टोल पर रखे करीब 9500 रुपये व सोने की चेन लूट ले गए। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस पहुंचती आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने टोल कर्मी महेश के बयान पर चार नामजद सहित करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सदर थाने के अनुसार, टोल कर्मी होडल निवासी महेश ने आरोप लगाया है कि मंगलवार देर शाम रोजाना की तरह जब वे टोल से गुजरने वाली गाड़ियों की पर्ची काट रहे थे, तभी वहां एक गाड़ी में खटैला निवासी महेंद्र, अशोक, अनुज व इंद्रजीत आए और आते ही टोल कर्मचारियों के साथ गाली गलौच करने लगे। जब कर्मचारियों ने विरोध करना शुरू किया तो आरोपी वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वे दो-तीन गाड़ियों में अपने साथ करीब 20-25 लोगों ले आए।

आरोपियों ने आते ही डंडों से कर्मचारियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। हमला होते देख कर्मचारी भाग लिए। इसके बाद आरोपी एक टोल में रखे 9500 रुपये और महेश से सोने की चेन छीन ली। बाद में लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी फरार हो गए। जांच अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें