फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा नहर में कूदी युवती

Thu, 23 Feb 2017 05:51 PM IST
palwal
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
गांव भिडूकी की एक युवती ने बुधवार तड़के आगरा नहर में छलांग लगा दी। युवती ने कूदने से पहले अपनी चुनरी व चप्पल नहर की पटरी पर छोड़ दी थी। सुबह दौड़ लगाने आए युवकों ने चुनरी और चप्पल देखी तो मामले की सूचना हसनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी छानबीन के बाद पता चला की भिडूकी की शीतल सुबह चार बजे गायब है।
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी मिलते ही गोताखोरों को नहर में लगाया। हालांकि युवती का शव खबर लिखे जाने तक बरामद नहीं हो सका था। गोताखोर शव खोजने में जुटे हैं। गौरतलब है कि शीतल की एक मार्च को शादी होनी थी। उसके द्वारा नहर में कूदकर जान देने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब छह बजे भिडूकी में आगरा नहर के आसपास घूमने व दौड़ लगाने वाले युवकों ने नहर की पटरी पर चुनरी व चप्पल पड़ी देखी।

जिन्हें देखकर उन्हें शक हुआ तो मामले की सूचना थाने में दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अश्वनी कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां जाकर उन्होंने खोजबीन की तो पाया कि भिडूकी गांव की 19 वर्षीय युवती (शीतल) सुबह चार बजे घर से निकली है। घर वाले उसे खोज रहे हैं। परिजनों ने चुनरी को देखकर शीतल की शिनाख्त की। इस पर पुलिस ने गोताखोर बुलवाए और नहर में खोजबीन शुरू की। गोताखोर युवती की तलाश में नहर में तैरते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक भी पहुंच गए, लेकिन शव का पता नहीं चला। पुलिस ने पीछे से पानी के बहाव को भी बंद करवा दिया ताकि शव की आसानी से खोजबीन की जा सके।
विज्ञापन


मंडकौला सेे आती बारात
युवती द्वारा नहर में कूदने की जानकारी मिलते ही भिडूकी के लोग काफी संख्या में नहर पर पहुंच गए और पुलिस व प्रशासन के साथ खोजबीन में जुट गए। पुलिस ने बताया कि शीतल की एक मार्च को गांव जोहरखेड़ा मंडकौला में शादी होनी थी। 

आज फिर उतरेंगे गोताखोर
सूचना मिलते ही होडल के एसडीएम, नायब तहसीलदार व डीएसपी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक युवती की लाश नहीं मिली सकी थी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के थानों में भी युवती के बारे में जानकारी दे दी है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को फिर से खोजबीन कराई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें