पलवल में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने एक कार व चार बाइकों पर हाथ साफ कर दिया। संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।
कैंप थाना पुलिस ने न्यू कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार छाबड़ा की शिकायत पर कार चोरी होने का मामला दर्ज किया है। छाबड़ा ने अदालत में इस्तगासा दायर किया था, जिस पर अदालत ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
कैंप थाना पुलिस ने गांव छपैरा निवासी प्रवीन की शिकायत पर न्यू कॉलोनी से बाइक चोरी होने का मामला दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस ने मोहननगर निवासी निरजंन कि शिकायत पर हुड़्डा सैक्टर-दो बाइक से चोरी का कस दर्ज किया।
होडल निवासी पारस कुमार जैन व गांव दादका निवासी नासिर खान ने होडल पुलिस को बाइक चोरी होने की शिकायतें दी है। मामला दर्ज कर पुलिस चोरो की तलाश कर रही है।