फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 15 Sep 2016 04:34 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
कत्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनाका गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की  कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। हत्या के मामले में पुलिस ने 14 नामजद तथा 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ बाइक चोरी कर ले जाने व छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


हत्या की वारदात मंगलवार रात की है। बुधवार को पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। तनाव के बीच शव को कदीमी कब्रिस्तान में सुरक्षा  के बीच दफन किया गया। 

डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गांव जलालपुर में दबिश भी दी गई है। डीएसपी के मुताबिक मृतक के चाचा कासम के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


हथीन थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार गांव लखनाका निवासी कासम मंगलवार शाम को अपने भतीजे रिजवान व अन्य लोगों के साथ ज्वार लेने गए थे। वहां जलालपुर गांव के कुछ लोग ताश खेल रहे थे। इसी बीच लखनाका गांव की एक युवती निकली तो जलालपुर गांव के कुछ युवकों नेे अभद्र टिप्पणी कर दी।

कासम का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो जलालपुर गांव के सूबेदीन, सद्दाम, शमीना, आमीन, मकसूद, फारुख, आमीन उर्फ कालू, याकूब, कमाल, उस्मान, अरशद, शाहिद व हमाल तथा 15-16 लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोप है इस झगडे़ में रिजवान, लुकमान, साहुन, शकील, शकीला व वसीम को भी गंभीर चोटें आईं। रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को पलवल के सिविल अस्पताल में तनाव के माहौल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी उनकी तीन बाइक भी चोरी करके ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें