फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करने गई महिला से चेन लूटी

Sat, 24 Sep 2016 11:25 PM IST
palwal
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झपटमार युवक घर से मंदिर जा रही महिला के गले सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। घटना सुबह साढ़े छह बजे की है। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


शहर थाना एसएचओ रूपलाल के अनुसार काजीवाड़ा मोहल्ला निवासी अरुण गोयल की पत्नी सीमा गोयल ने शिकायत दी है कि वह अपनी सहेली प्रीति गर्ग के साथ घर से जंगेश्वर मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही थी। मेन बाजार के समीप एक अज्ञात युवक सीमा गोयल के गले से सोने की चेन  लूटकर फरार हो गया। सीमा व प्रीति ने शोर भी मचाया व उसका पीछा भी किया, लेकिन तब आरोपी युवक फरार हो चुका था। पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर झपटमार की शिनाख्त व गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें