फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े युवक को चाकू से गोदा, दो घायल

Tue, 26 Jul 2016 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू एक्सटेशंन कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। चाकूबाजी में एक इंजीनियरिंग छात्र सहित दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
  कैंप थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के अनुसार न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी इंजीनियरिंग के छात्र नवीन ने शिकायत दी है कि रविवार को किसी बात को लेकर उसके भाई राहुल पुत्र श्यामसिंह का झगड़ा न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र धर्मवीर के साथ हो गया था। जिसके बाद राहुल पुत्र धर्मबीर व उसके माता पिता ने नवीन के भाई राहुल को जान से मारने की धमकी दी थी।   शिकायत के अनुसार सोमवार की दोपहर नवीन अपने भाई राहुल व एक अन्य साथी राजू के साथ कॉलोनी निवासी राजू के घर से बाइक लेने गए थे। उसी दौरान मौका देख उन्हें राहुल पुत्र धर्मबीर ने अपने माता-पिता व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घेर लिया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी में नवीन के भाई राहुल पुत्र श्याम सिंह की चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गई और नवीन व उसका साथी राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। सूत्रों के अनुसार झगड़े में आरोपी पक्ष को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
एसएचओ के अनुसार मृतक  के परिजनों ने जो शिकायत दी है उसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले का खुलासा होने होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें