फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का सरिया बेचकर ट्रक चालक फरार, केस दर्ज

Mon, 17 Oct 2016 04:22 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
गांव पृथला के समीप स्थित एक कारखाने से गुड़गांव के लिए सरिया लेकर निकले दो ट्रक चालकों ने सरिया बीच में बेच दिया और फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रकों में करीब 41 लाख रुपये का लोहे का सरिया था।
विज्ञापन


फरीदाबाद के सेक्टर-46 निवासी योगेश्वर दत्त ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पृथला स्थित हिंद टर्मिनल लॉजिस्टिक पार्क प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष हैं। 12 अगस्त को एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के दो ट्रकों में करीब 122 टन सरिया लादकर गुड़गांव स्थित स्टील ग्रेस को भेजा गया था। नौ सितंबर को स्टील ग्रेस से फोन आया कि उनके पास सरिया नहीं पहुंचा है।

इस पर उन्होंने ट्रांसपोर्ट कंपनी में पूछताछ की तो पता चला कि ट्रकों से चालकों ने सामान को बीच में कहीं बेच दिया था और ट्रकों को ट्रांसपोर्ट कंपनी में खड़ा करने के बाद फरार हो गए थे। इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें