हरियाणा केपलवल जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसले पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बीती रविवार देर रात कैंप थाना क्षेत्र के धौलागढ़ गांव में चार नकाबपोश बदमाशों ने एक कारोबारी परिवार को बंंधक बना लिया।
विज्ञापन
दरअसल, बीती रात चार नकाबपोश बदमाशों ने विश्व हिंदू परिषद के हरियाणा प्रांत सेवा प्रमुख एवं कारोबारी ओमप्रकाश शर्मा के घर धावा बोलकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इस दौरान करीब 55 लाख रुपये की नकदी और गहनों की लूट के बाद आरोपी बेखौफ होकर फरार हो गए। वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।