झगड़े, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के तीन मामलों में अलग-अलग थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की तफ्तीश कर रही है। पुलिस प्रवक्ता शेर सिंह के अनुसार हरीनगर निवासी चंद्रकांत ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी है कि वह किसी काम से गांव लोहागढ़ गया हुआ था। जहां पर गांव निवासी कृष्ण ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
इसी प्रकार गांव बढ़ा निवासी करतार ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि गांव निवासी रतन, सुनील, पिंकी, अनील, बंटी, ओमदेव व गुड्डू ने उसके परिवार के तुहीराम, लक्ष्मण, विजय पाली व प्रताप पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसी प्रकार गांव मंदपुरी निवासी सलीम ने शिकायत दी है कि गत 21 सितंबर को गांव निवासी उनास, वहीद, हारून व आस मोहम्मद ने रसमीना व उसके पति रहीश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।