फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के महंत ने महिला के साथ की छेड़छाड़

Sat, 07 May 2016 04:29 PM IST
palwal
विज्ञापन
टीनएजर पीते हैं ज्यादा शराब
विज्ञापन
 एक मंदिर के महंत द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। वहीं एक किशोरी के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला थाना पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


महिला थाना एसएचओ सुशीला के अनुसार हसनपुर थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने दी शिकायत में कहा है कि वह गांव के मंदिर पर पानी लेने गई थी।  जब पानी भरने लगी तो मंदिर के महंत हरिदास ने बदनीयती से उसे पीछे से आकर पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। उस वक्त उसने शराब पी रखी थी । विरोध करने व शोर मचाने पर लोगों ने उसे छुड़ाया। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।   

दूसरे मामले में एक गांव निवासी छात्रा ने दी शिकायत में कहा है कि बुधवार की रात वह अपने घर के चौक में अपने भाई-बहनों के साथ सो रही थी। रात को करीब 12 बजे उसके ही गांव के दीपक व अनिल घर में घुस आए और एक ने मुंह दबा लिया व दूसरा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर उसके परिजन जाग गए तो आरोपी फरार हो गए। दोनों मामलों में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें