फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील आत्महत्या मामले में पुलिस कर रही जांच

Thu, 14 Jul 2016 04:18 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो : demopic
विज्ञापन
रेलवे रोड निवासी वकील करतार सिंह सहरावत द्वारा खुद को गोली मारने के मामले की जांच में पुलिस जांच में जुट गई है। करतार सिंह की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी मौके से बरामद लिफाफे में बंद स्यूसाइड नोट नहीं खोला है, परंतु शहर में चर्चा है कि मामले में कुछ प्रापर्टी डीलरों के नाम इसमें हो सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि करतार सिंह सहरावत एडवोकेट रेलवे रोड स्थित कालोनी में रहते हैं। उनका प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार है। मंगलवार दोपहर वह अपने निवास पर थे। उसी समय मकान के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। कमरा अंदर से बंद होने के कारण परिजनों ने शोर मचाया और लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया था।

कमरे के अंदर सहरावत खून से लथपथ सोफे पर पड़े हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल से रिवाल्वर, मोबाइल फोन, खून से सने कपड़े तथा एसएचओ होडल व एसएसपी पलवल के नाम एक बंद लिफाफा भी बरामद किया था, जिस पर विषय मेरी आत्महत्या के लिए लिखा हुआ था। एसएचओ अश्विनी कुमार के अनुसार डाक्टरों ने अभी बयान दर्ज कराने के लिए करतार सिंह को अनफिट करार दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                  ...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें