फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल हिंसा केस में एसआईटी ने सौंपी स्टेटस रिपोर्ट

Fri, 11 Nov 2016 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पलवल जिले के गांव टिकरी ब्राह्मण में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में वीरवार को हरियाणा सरकार द्वारा आईजी की अगुवाई में गठित एसआईटी ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सौंपी। हाईकोर्ट में सौंपी गई स्टेटस रिपोर्ट में जांच और दर्ज मामलों का ब्यौरा दिया गया। हाईकोर्ट ने रिपोर्ट को रिकार्ड पर लेते हुए बहस के लिए सुनवाई स्थगित कर दी।
विज्ञापन


मामले में याचिका दाखिल करते हुए कहा गया था कि जुलाई माह में गांव टिकरी ब्राह्मण में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान एक समुदाय के लोगों ने उनके घरों को जला दिया था। इस मामले में राज्य सरकार का रवैया आरोपियों को बचाने वाला है। जांच को भी सही प्रकार से नहीं किया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने इस बारे में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की थी।

रिपोर्ट में शांति होने की बात कही गई और कहा गया कि इस मामले में सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं है। जिरह के दौरान इस मामले में सरकार द्वारा दी गई स्टेटस रिपोर्ट को खारिज करते हुए याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि इस मामले में राज्य सरकार दोषियों को बचने में लगी है। राज्य में अल्पसंख्यकों के प्रति असहिष्णुता बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें