फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक पर छापा, फरार हुआ झोलाछाप

Fri, 11 Nov 2016 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ आदित्य स्वरूप गुप्ता के आदेश पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के कई डॉक्टरों के क्लीनिक पर छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई डॉक्टर क्लीनिक बंद करके मौके से फरार हो गए। छापेमारी डिप्टी सीएमओ डॉ. जेपी प्रसाद व डॉ. विपिन कुमार द्वारा की गई।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान जगजीवन राम चौक स्थित लाखन सिंह के क्लीनिक से विभिन्न प्रकार की दवाइयों को बरामद किया गया। पूछने पर लाखन सिंह डॉक्टरी करने संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। टीम ने दवाइयों को कब्जे में लेकर सील कर दिया, इसी बीच लाखन सिंह मौके से फरार हो गया।

बाद में टीम के सदस्यों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लाखन सिंह निवासी गौड़ोता रोड के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी झोलाछाप को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें