फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसों के तबेले में मिली नवजात बच्ची

Thu, 15 Sep 2016 04:38 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
नवजात बच्ची - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
गांव असावटी में एक मकान के पास बने भैंसों के तबेले में दो दिन की लावारिस बच्ची मिली है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और चाइल्ड लाइन टीम को फोन पर सूचना दी। डॉक्टरों के मुताबिक  बच्ची की डिलीवरी सात महीने में हुई है। 
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर नवजात बच्ची को कब्जे में लिया और उपचार के लिए पलवल सिविल अस्पताल भिजवा दिया। जहां से बच्ची को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह रैफर कर दिया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई और उसके पैरों को चीटियों ने काटा हुआ है। 

चाइल्ड अधिकारी रचना सौरोत ने बताया कि गांव असावटी में सुदंरलाल का मकान खेतों के निकट बना हुआ है। मकान के पास भैंसों के तबेले में नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जिस पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व चाइल्ड अधिकारी की टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा की बच्ची के शरीर पर चीटियां लगी हुई है। घायल अवस्था में बच्ची को सिविल अस्पताल पलवल लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें