फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 कट्टे दाल सहित चालक-परिचालक गायब

Thu, 04 Feb 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फिरोपुर झिरका
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से 400 कट्टे मसूर की दाल लेकर चले ट्रक के चालक और परिचालक दाल सहित गायब हो गए हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब गाड़ी ट्रक अपने निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा। मुंबई के रहने वाले अतुल कुमार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुंबई के निवासी अतुल कुमार ने फिरोजपुर झिरका सिटी पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह मुंबई की एक ट्रांस्पोर्ट कंपनी में कार्य करता है। 25 जनवरी की सुबह ओम भंडार मुंबई से 400 कट्टे मसूर की दाल लादकर ट्रक को दिल्ली के सिवांट इंटरप्राइजेज कंपनी के लिए चालक जमशेद और परिचालक के साथ रवाना किया था। लेकिन ट्रक व उसके चालक अपने निर्धारित स्थान पर माल लेकर नहीं पहुंचे।
इसकी सूचना उन्हें 29 जनवरी को फोन पर मिली कि उनकी गाड़ी फिरोजपुर झिरका के सुमेर पेट्रोल पंप के नजदीक खड़ी हुई है। जिसमें लदे दाल के 400 कट्टे नहीं थे। घटना के दिन से ही ट्रक चालक व परिचालक दोनों गायब हैं। दोनों के मोबाइल नंबर भी बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सिटी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें