नूंह (ब्यूरो)। दिल्ली-अलवर रोड पर बृहस्पतिवार को आंकेडा पुलिस चौकी के समीप रोडवेज बस में चढ़ते समय गिरने से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई।
गांव निबाहेड़ी, जिला अलवर राजस्थान की मूल निवासी मुहरबी (65) पत्नी अजमत मेवात के गांव शिकरावा में अपनी बेटी के पास आई हुई थी। वह शिकरावा गांव से किसी साधन से दिल्ली-अलवर रोड स्थित गोहाना-आकेड़ा मोड़ तक पहुंची।
उसके बाद वह हरियाणा रोडवेज की बस में चढ़ रही थी, तभी वह गिर पड़ी। उसी समय बस चल दी थी। उसका एक पांव बस के टायर के नीचे आ गया। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को शहीद हसन खां मेवाती मेडीकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया है।
पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की उक्त बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस बस के चालक और परिचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।