हसनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मोहरू का नगला में एक नाबालिग लड़की का रात को अपहरण करके चार युवकों द्वारा बंधक बनाकर गैंग रेप का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया है।
पलवल महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि थाना हसनपुर के गांव मोहरू का नगला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि वह ट्रक पर चालक का काम करता है। वह ट्रक को लेकर बाहर गया हुआ था और उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। उसके बच्चे घर पर अकेले थे।
मोहरू का नगला निवासी शरीफ खान, अमजद व गांव सुरजन का नगला निवासी अनीश व राहुल रात 11 बजे घर में घुसकर मुंह में कपड़ा डालकर उनकी नाबालिग बेटी को उठा कर ले गए। जंगल में भूसा के बोंगे में ले जाकर सभी ने उसके साथ साथ दुष्कर्म किया और बंधक बनाकर रखा। शिकायत में कहै है कि जब उसकी पत्नी वापिस आई तो लड़की घर पर नहीं मिली। उसने हसनपुर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस के गांव में आने से घबराकर आरोपी युवक लड़की को छोड़ कर फरार हो गए। लड़की ने आपबीती अपनी मां को बताई। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी।
महिला थाना पुलिस ने चारों नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक अन्य मामले में चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अकबरपुर डकोरा में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को तीन युवकों द्वारा नशीला पदार्थ लगा कपड़ा सुंघाकर गाड़ी में अपहरण करके ले जाने तथा बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में भी महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि चांदहट थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर डकोरा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री सुबह घर से गोबर डालने गांव से बाहर गई थी। तभी छज्ूजूनगर निवासी निष्चल पुत्र श्याम व गांव के ही राहुल और बिल्ले गाड़ी लेकर आए और उसकी लड़की को नशीला पदार्थ लगा कपड़ा सुंघा कर बेहोश करके गाड़ी में डालकर अपहरण कर पलवल राहुल के घर ले गए।
लड़की ने बताया कि जब उसे थोड़ा होश आया तो उससे जबरदस्ती लडडू खिला दिया, जिससे वह फिर से बेहोश हो गई। बेहोशी की हालात में तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की को होश आया तो तीनों वहंा से फरार हो गए। वह जैसे तैसे अपने घर पहुंची और आपबीती अपनी मां को बताई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित युवती के परिजन उसे महिला थाने लेकर आए, जहां लड़की का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म कर मामला दर्ज कर लिया है।
डॉक्टर ने किया दुष्कर्म
एक अन्य मामले में शहर थाना पुलिस ने एक महिला के बयान पर एक डॉक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस में दी शिकायत में एक महिला ने कहा है कि वह दयानंद स्कूल के पास रहती है। तबीयत खराब होने पर उसके जानकार लखपत मिस्त्री उसे उपचार के लिए मोती कॉलोनी में डॉ. रामचंद पूनिया के क्लीनिक पर ले गया। जहां उसे डॉ. ने दवा पीने को दी। दवा पीकर उसे बेहोशी होने लगी तथा उल्टी आने लगी। इस हालत में लखपत ने उसे अंदर लेटा दिया। वहां पर डॉक्टर ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।