गांधी चौक में राधाकृष्ण मार्केट स्थित शुक्रवार को एक कपडे़ की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अन्य दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। दुकानदारों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान में आग लगने का कारण बिजली शार्ट सर्किट होना बताया गया है।
जानकारी के अनुसार गांधी चौक स्थित बाजार में मोनू गार्मेंट्स की दुकान में अचानक धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दुकान में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। दुकानदारों के प्रयास के बाद जैसे तैसे आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दुकानदार का हजारों रुपये का कपड़ा जल चुका था।