फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में फर्जीवाड़ा कर 12 हजार निकाले

Wed, 11 May 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
atm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 12 हजार रुपये निकाल लिए गए। घटना सदर थाना क्षेत्र के गांव बघौला की है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



 जांच अधिकारी राकेश कुमार के अनुसार गांव बघौला निवासी चंदन सिंह ने गदपुरी चौकी में शिकायत दर्ज कराई है कि वह दो नवंबर 2015 को अपने खाते से एटीएम मशीन से पैसे निकालने गया था। उसने एटीएम मशीन में कार्ड डाला, लेकिन मशीन से पैसे नहीं निकले। चंदन के अनुसार तभी वहां एक अज्ञात व्यक्ति अंदर आया और एटीएम खराब होने की बात कही।
विज्ञापन


उसी दौरान उक्त व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में उसके खाते से 12 हजार 217 रुपये की राशि को निकाल लिया। मोबाइल फोन पर आए एसएमएस के जरिए उसे रुपये निकाले जाने का पता लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वह आरोपी की शिनाख्त व गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें