फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में यौनशोषण, जॉब छोड़ी, सुसाइड नोट लिख युवती लापता

Wed, 11 May 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
22 साल की युवती सुसाइड नोट लिख लापता - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
फैक्टरी मालिक के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत पुलिस को देने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 22 साल की युवती सुसाइड नोट लिख लापता हो गई। सुसाइड नोट मिलने पर पुलिस हरकत में आई और उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

सोमवार शाम युवती को हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र से ढूंढ निकाला गया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। अब पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, अमृतसर की रहने वाली 22 साल की युवती सलेम टाबरी में स्थित एक पीजी में रहती है। वह फोकल प्वाइंट स्थित एक फैक्टरी में जॉब करती थी। फैक्टरी मालिक उससे अश्लील हरकतें करता और उसे जबरन शराब पिलाने की कोशिश करता। युवती ने जॉब छोड़ दी और पहले थाना सलेम टाबरी में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने फैक्टरी मालिक के खिलाफ एडीसीपी हेडक्वार्टर ध्रुव दहिया को शिकायत दी। फिर शिकायत एडीसीपी-2 संदीप गर्ग को रेफर हुई।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि जब वह एडीसीपी-2 के पास गई तो उसे पता चला कि उसकी शिकायत वुमन सेल चली गई है। अब उसकी जांच महिला थाने में होगी। पीड़िता का कहना है कि उसकी शिकायत पर कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही थी और आरोपी फैक्टरी मालिक उसे बार-बार फोन कर धमका रहा था। इस बात से परेशान होकर उसने मरने की नीयत से सुसाइड नोट लिखा और कमरे में छोड़कर चली गई।
विज्ञापन


--कोट--
युवती कुरुक्षेत्र के एक मंदिर से मिल गई है। उसे अमृतसर उसके माता-पिता के पास भेज दिया गया है। उसकी शिकायत पर अगली कार्रवाई की जा रही है।
- मनिंदर बेदी, एसीपी लुधियाना 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें