फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के मुनीम ने किया फर्जीवाड़ा, लाखों की नगदी लेकर फरार

Tue, 04 Oct 2016 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव देवली स्थित खल कंपनी में कार्यरत एक मुनीम फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपए की नगदी लेकर फरार हो गया। कंपनी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सदर थाना एसएचओ संदीप मोर के अनुसार गांव देवली स्थित आरके एग्रो कंपनी के मालिक राजेश कुमार ने शिकायत दी है कि उनकी कंपनी में खल बिक्री का कार्य होता है। जहां पर गांव मधोपुर जिला सिकारा (राजस्थान) निवासी मोहनलाल शर्मा बतौर मुनीम कार्यरत था। 23 सिंतबर को वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। पीछे से मुनीम मोहनलाल ने कंपनी से 460 कट्टे खल को 6 लाख 57 हजार 800 रुपये में बेचा था। 

शाम के समय जब राजेश कंपनी में आया तो मोहनलाल कंपनी से गायब था। जब मोहनलाल से फोन पर बात की गई तो उसने कहा कि वह गुडगांव अपने किसी रिश्तेदार के पास आ गया है, तथा कल तक आ जाएगा। मोहनलाल ने कहा कि नगदी कंपनी में ही अलमारी में रखी हुई है। जब अगले दिन मोहलाल नही आया तो राजेश ने अलमारी को चैक किया, लेकिन अलमारी में कुछ नही मिला। जब उसके मोबाइल पर फोन किया गया तो उसका फोन भी बंद मिला। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें