पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्करी का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
चांदहट थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब से भरे एक कैंटर को काबू कर उसमें से अवैध रूप से ले जाई जा रही बियर व अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। पुलिस ने शराब व कैंटर को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
चांदहट थाना एसएचओ जसवीर सिंह के अनुसार उन्हें अवैध शराब ले जाए जाने की सूचनी मिली थी। जिस पर गांव बडौली के समीप नाकेबंदी के दौरान एक कैंटर को काबू कर उसकी तलाशी ली गई। जिसमें से 1450 अंग्रेजी शराब की बोतल व 3792 कैन बियरों को बरामद किया है।
कैंटर चालक गांव घांघोली (यूपी) निवासी कालू पुत्र विनोद ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि शराब को अवैध रूप से यूपी में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं एक अन्य मामले में सदर थाना पुलिस ने गांव बघौला निवासी हुकम को गांव से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 19 बोतल देशी शराब को बरामद किया है।