फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की नोंक पर फाइनेंस कंपनी कर्मी से 94 हजार की लूट

Sat, 09 Jul 2016 11:16 PM IST
palWAL
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
 फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार दो बदमाश हथियार की नोंक पर हजारों रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना बृहस्पतिवार बाद दोपहर को गांव खांबी की है। पीड़ित कर्मचारी ने मामले की सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हसनपुर थाने में कार्यरत एएसआई विजयपाल के अनुसार गांव सल्लागढ़ पलवल निवासी गंगाराम उज्जीवन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में कार्यरत है। कंपनी गांवों में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण देती है। बृहस्पतिवार को गंगाराम बाइक पर गांवों से फाइनेंस के रुपये की उगाई करके पलवल के लिए लौट रहा था। जैसे ही वह खांबी के निकट पुल पर पहुंचा तो, पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक में बियर की बोतल फेंककर मारी। बोतल लगते ही उसकी बाइक अंसतुलित होकर गिर पड़ी। 

जांच अधिकारी के अनुसार बदमाशों ने यहां गंगाराम से रुपये से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। जब गंगाराम ने बदमाशों की विरोध किया तो बदमाशों ने उसे हथियार दिखाया उसके बाद बदमाश रुपयों से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। शिकायत के अनुसार गंगाराम ने बताया कि उस बैग में 93 हजार 893 रुपये की नगदी थी। उन्होंने बताया कि गंगाराम के बयान पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें