पुलिस द्वारा शुरू किए गए ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 17 ओवरलोड डंपरों को जब्त कर 12 चालकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक चालक व उसके दो साथी पुलिस के साथ हाथापाई कर मौके से भागने में कामयाब हो गए।
शहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ओवरलोड डंपरों को जब्त कर चालक खानपुर (यूपी) निवासी तालीम, झिरका फिरोजपुर (मेवात) निवासी अजरुद्दीन, रनीका (मेवात) निवासी हयात, पटूका निवासी वाहिद व अज्ञात चालक को गिरफ्तार किया है।
इसी प्रकार सदर थाना पुलिस ने ओवरलोड डंपरों को जब्त कर चालक रनीका निवासी हनीफ, पुन्हाना निवासी हसी मोहम्मद, मैनपुरी निवासी इब्राहीम, हाजीपुर निवासी सत्तार मोह मद, सिलोखा निवासी सरीफ, तरीफ, निजामुद्दीन, राजस्थान निवासी सत्तार सलीम को गिरफ्तार किया। मौके से शहनुर, सोनू व उसका एक अन्य साथी पुलिस के साथ हाथापाई कर वाहन छोड़कर फरार हो गए।
कैंप थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र से ओवरलोड वाहन को जब्त किया है, जबकि उसका चालक भागने में कामयाब हो गया। अभियान के दौरान ही चांदहट थाना पुलिस ने बकोरा (तिजारा) निवासी शौकीन को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व फरार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।