सदर थाना पुलिस ने वाहन लूट गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से लूटी गई एक की कार व एक अन्य वाहन भी बरामद किया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने बताया कि गांव बघोला निवासी सेवक ने स्कूली छात्रों को लाने ले जाने के लिए ईको वैन लगा रखी थी। चार फरवरी को वह स्कूल के बच्चों को देवली रोड पर छोड़कर वापस
स्कूल आ रहे थे। जनौली मोड़ पर कार में आए कुछ लोगों ने वैन को रोक लिया व चेकिंग के नाम पर कागजात ले लिए। इसी बीच अन्य लोगों ने सेवक को वाहन से धक्का दे दिया उसे लेकर फरार हो गए।
पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व पुलिस चौकी को दी। गदपुरी पुलिस चौकी ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच के लिए टीम का गठन किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फरीदाबाद के गांव भनकपुर निवासी आरोपी दयानंद को शक के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों के साथ वारदात कबूल कर ली। लूटी गई वैन व वारदात में शामिल कार बरामद कर ली गई है। दयाराम को जेल भेजकर उसके साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।