सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में सोमवार को मंगोलिया की महिला शिल्पकार का पर्स मेले में घूमते समय गायब हो गया। पर्स में पासपोर्ट, वीजा और मुद्रा रखी थीं। महिला ने पर्स चोरी होने की आशंका जताई।
इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम और मेला अधिकारी राजेश जून को दी। मेला अधिकारी राजेश जून ने बताया कि मेले में कई बार घोषणा करवाई गई, लेकिन कहीं नहीं मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तहकीकात कर रही है।