फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में कंपनी कर्मचारी की मौत

Wed, 27 Jul 2016 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
hangama - फोटो : file photo
विज्ञापन
एनएच-2 स्थित गांव बघौला स्थित एक कंपनी में एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना 24 जुलाई की है, मंगलवार को पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कंपनी मालिक व तीन प्रबंधकों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


एएसआई नरेंद्र के अनुसार पटेल नगर (बल्लभगढ़) निवासी किरण देवी ने शिकायत दी है कि उसका पति बाली सिंह बघौला स्थित अश्वनी महाजन कंपनी में कार्य करता था।

रविवार को वह घर से कार्य पर गया था। आरोप है कि कंपनी में मैनेजर बघौला निवासी बीएस अग्रवाल, राजकुमार, दीपक व कंपनी मालिक ने बाली को लोहे के पाइपों को स्टैंड पर रखने को कहा।
विज्ञापन


जब वह स्टैंड पर लोहे के पाइपों को रख रहा था तभी स्टैंड अचानक फट गया व पाइप बालीसिंह के उपर आ गिरे। कंपनी कर्मचारी उसे अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मंगलवार को सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन व कर्मचारी नेता मितलेश कुमार, बनवारी लाल, धर्मचंद, सुदीप यादव व हरिलाल ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद वह शव को एक घंटे तक शवगृह में ही रखेंगे। यदि उसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो शव को कंपनी के गेट पर रख अपना विरोध जताएंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी मालिक व मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें