नगर परिषद के चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने अवैध शराब विक्रेता और तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत पुलिस ने अलग-अलग थानाक्षेत्र से तीन लोगों को अंग्रेजी व देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।
सीआइए इंचार्ज सुरेश भडाना ने बताया कि गांव दीघोट फाटक के समीप एक पिकअप गाड़ी से 250 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई है। गांव बंचारी निवासी रिंकू पुत्र पुरण को गिरफ्तार कर शराब व वाहन को जब्त कर लिया गया है।
इसी प्रकार चांदहट थाना पुलिस ने बागपुर के समीप से बाइक के जरिए यूपी ले जाई जा रही 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने जिला गौतमबुद्ध नगर (यूपी) के गांव रोनीजा निवासी आरोपी इंद्रपाल को गिरफ्तार किया। कैंप थाना पुलिस ने सल्लागढ़ निवासी रोहित को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है।