फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी साइड करने को लेकर पुलिस को पीटा 

Fri, 08 Apr 2016 11:04 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 गश्त पर गए दो पुलिस कर्मियों ने रास्ते में खड़ी एक पिकअप को साइड़ करने को कहा तो चालक समेत तीन लोगों ने पुलिस के साथ जमकर मारपीट की। घटना होडल थाना क्षेत्र के गांव डकौरा की है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


  पुलिसकर्मी सुरेंद्र व दिनेश कुमार के अनुसार वे बृहस्पतिवार को गांव डकौरा में गश्त पर गए हुए थे। गांव में फिरनी के रास्ते में एक पिकअप गाड़ी खडी हुई थी जिसके चालक को उन्होंने साइड देने को कहा। इस पर चालक ने उनसे पूछा कि गांव में कैसे आए हो।


इस पर पुलिस का जवाब था कि वे पुलिस के काम में बाधा ना डालें व पिकअप को साइड़ कर लें। पुलिस के मुताबिक जिस पर चालक फकरू ने पुलिसकर्मी सुरेंद्र की वर्दी का कॉलर पकड़ लिया और इसके बाद गाड़ी में सवार साहिद और नरेश ने भी चालक के साथ मिलकर उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी।  
विज्ञापन



आरोप है कि तीनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

                  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें