फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सोने को असली बता 97 हजार का टटलू काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली सोने को असली बता 97 हजार का टटलू काटा
विज्ञापन

पलवल। नकली सोने को असली सोना बताकर 97 हजार रुपये का टटलू काटने का मामला प्रकाश में आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल महेश कुमार ने बताया कि गांव राजवेदरी, जिला गोदावरी (आंध्र प्रदेश) निवासी पवन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पास लगभग एक महीने से पलवल से एक व्यक्ति का फोन आ रहा था कि उसके पास 100 ग्राम सोना है। आर्थिक तंगी के चलते वह सोने को एक हजार रुपये के हिसाब से बेचना चाहता है। इस तरह से फोन करने वाले व्यक्ति ने पीड़ित को गुमराह कर पलवल बुला लिया। पीड़ित ट्रेन द्वारा गत छह दिसंबर को पलवल पहुंचा और उक्त व्यक्ति को फोन किया तो उसने पीड़ित को कमेठी चौक पर बुलाया। उक्त युवक बाइक पर सवार होकर आया कागज में लिपटे हुए सोने के टुकड़े को असली बताकर पीड़ित को दे दिया। उक्त व्यक्ति पीड़ित से 77 हजार रुपये नकद व 20 हजार रुपये एटीएम द्वारा निकलवा कर ले गया। पीड़ित को शक हुआ तो उसने सोने के टुकड़े को चैक कराया तो वह नकली पाया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर- कैंटर की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
पलवल। एनएच-19 पर गांव गदपूरी के पास नवनिर्मित टोल प्लाजा के पास ट्रेक्टर व कैंटर की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि उसी में सवार दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल नरेंद्र ने बताया कि गांव अरावधी, जिला बस्ती (यूपी) निवासी मजोखर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका साथी मुंशी व सुशील कैंटर को लेकर आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे और कैंटर को सुशील चला रहा था। गत छह दिसंबर की सुबह करीब चार बजे जब कैंटर गांव गदपूरी के टोल प्लाजा के समीप पहुंचा तो फरीदाबाद की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गया। इस हादसे में सुशील की मौके पर मौत हो गई और पीड़ित व उसका साथी मुंशी घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें