फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी अनियंत्रित होने से दंपति की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाड़ी अनियंत्रित होने से दंपति की मौत, चार घायल

होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के बाबरी मोड़ के पास एक ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें गाड़ी में सवार एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार अन्य परिजन घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सड़क के साथ बने फुटपाथ ऊंचा होने के कारण तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई। इसके बाद वह कई बार पलट गई। मामले में जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह के अनुसार गोवा निवासी कोरियाकोस अपने परिवार के साथ फरीदाबाद निवासी किसी साथी से मिलने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरियाकोस अपनी पत्नी सुमाकोश, पुत्री अमिता, अमला, अखिल व अजनीला के साथ फरीदाबाद से गाड़ी से आगरा ताजमहल देखने के लिए जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी बाबरी मोड़ के पास पहुुंची तो गाड़ी अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकरा गई और पलट गई। इसमें गाड़ी में सवार कोरियाकोस और उनकी पत्नी सुमाकोश की मौत हो गई। गाड़ी में सवार अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें