फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बन ठगों ने दो महिलाओं से जेवर ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बन दो महिलाओं से जेवर ठगे
विज्ञापन


फरीदाबाद। पुलिसकर्मी बनकर आए मोटरसाइकिल सवार ठगों ने अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं से जेवर ठग लिए और फरार हो गए। इनमें पहली घटना सेक्टर-15 में हुई और दूसरी सेक्टर-16 की है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ठगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस दोनों घटनास्थलों के आसपास सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।
सेक्टर-16 निवासी निर्मला देवी (60) बुधवार शाम को किसी काम से मार्केट गई थीं। वहां से लौटते समय करीब पौने सात बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। उन दोनों ने निर्मला देवी को बताया कि वे पुलिसकर्मी हैं। आगे बदमाशों ने वारदात कर दी है और वे अपने जेवर उतार कर रख लें, नहीं तो लूटपाट हो सकती है। महिला उनकी बातों में आ गई। इस दौरान उनमें से एक ने उनसे मदद के बहाने हाथों में पहनी सोने की चूड़ियां और अंगूठी उतारकर एक कागज में लपेट कर दे दी। महिला ने वह कागज लपेट कर अपने पर्स में रख लिया। निर्मला देवी ने घर आकर कागज खोलकर देखा तो उसमें नकली चूड़ियां और अंगूठी निकली। तब उन्हेें अपने साथ हुई ठगी का पता चला और पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-16 चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी वारदात थाना सेंट्रल क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-15 में हुई है। सेक्टर-15 निवासी मंजू नागपाल बुधवार शाम को सेंट्रल पार्क में घूमने गई थी। शाम को करीब साढ़े 6.30 बजे जब वह घर जाने लगी, तभी पार्क के गेट पर मोटरसाइकिल पर बैठे दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने मंजू नागपाल को खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि आजकल चोरी-झपटमारी बहुत ज्यादा हो रही हैं। इसलिए हाथ में पहन सोने की चारों कंगन उतारकर बैग में रख लें। इसके बाद दोनों ठगों ने महिला के हाथ से कंगन उतारे और कागज में लपेटने के बहाने उनके असली कंगन बदलकर दूसरा कागज पकड़ा दिया। घर जाकर उन्हें कागज खोला तो उसमें कंगन बदले हुए थे। थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें