फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को घर पर अकेला देख किया अपहरण और छेडछाड़ व मारपीट।

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

पलवल। घर के बाहर पानी लेने आई 18 वर्षीय एक युवती को जबरन घर में खींचने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजमती ने बताया कि पीड़िता का चाचा बीमार है और अस्पताल में भर्ती है। इसलिए शनिवार को पूरा परिवार अस्पताल गया था और वह घर पर अकेली थी। जब पीड़िता घर से बाहर पानी भरने के लिए निकली थी। उसी दौरान पड़ोस के एक युवक ने उसे जबरन अपने घर में खींचकर लिया। इसके बाद उसने मुंह पर कपड़ा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परिवार के सदस्यों को घर आने पर पीड़िता ने आपबीती बताई और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
पलवल। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चांदहट थाना पुलिस ने एक युवक को बाइक पर अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी रणवीर सिंह के अनुसार वह गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक होटल पर एक युवक बाइक सहित अवैध हथियार लेकर मौजूद है जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही होटल पर दबिश दी गई तो पुलिस को देख एक युवक बाइक पर बैठकर जाने लगा। जिसे काबू किया गया और उसकी तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गन्नीकी निवासी आकाश बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक साथ मारपीट।
पलवल। एक युवक के साथ मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अभिमन्यु लोहान के अनुसार गांव मीसा निवासी मनीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव निवासी रवि, मनोज व संदीप ने किसी बात को लेकर गत 24 सितंबर को गांव में उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर उक्त युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें