फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पुलिस कर्मी बन फेसबुक पर विडियो वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। मुंडकटी थाना पुलिस ने नकली सीआईए कर्मचारी बनकर युवक से फेसबुक पर वीडियो वायरल करने के नाम पर हजारों रुपये की नकदी ऐंठने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक हाजिर खान ने बताया कि इस मामले में गांव बागपुर थाना चांदहट निवासी अखलेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गांव मरौली निवासी सियाराम ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया है कि वह सोहना बिजली बोर्ड में डीसी रेट पर लाइनमैन के पद पर काम करता है। 10 अगस्त को वह सोहना से पलवल होता हुआ अपने गांव आ रहा था। जब वह गांव सराय के समीप गाड़ी रोककर लघुशंका के लिए गया तो उसी बीच उसकी गाड़ी के निकट एक गाड़ी आकर रुकी। जिसमें सवार तीन चार युवक उतरे और उन्होंने अपने आप को सीआईए फरीदाबाद पुलिस का कर्मचारी बताते हुए कहा कि तुम गलत कार्य करते हो। बाद में उन्होंने पीड़ित का मोबाइल नम्बर लेकर उसे जाने दिया।
हाजिर खान ने बताया कि उसके कुछ दिन बाद मोबाइल से पीड़ित के पास फोन आया जिसमें बताया कि वह सीआईए फरीदाबाद से बोल रहा है। तुम्हारी गलत कार्य की वीडियो रिकॉर्डिंग है। जिसके बदले उसने पच्चीस हजार रुपये की मांग की और नहीं देने पर गलत वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक उसकी धमकी से डर गया और उसने दो बार में 10 हजार रुपये उसे फोन पे कर दिए। इसके बाद आरोपी ने दोबारा से 15 हजार रुपये की और मांग की। बाद में पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत मुंडकटी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पकडे़ गए आरोपी से नकदी, गाड़ी, मोबाइल व पुलिस की नकली वर्दी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फोटो 01पीएएलपी-18 में है।
कैप्शन: 18- पुलिस हिरासत में नकली पुलिस कर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें