फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 बूथों पर 1868 को लगाई गई कोरोना की बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन की बूस्टर डोज का शुभारंभ किया गया। जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बूस्टर डोज के लिए शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज लगाई गई। पहले दिन स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को बूस्टर डोज लगाई गई। विभाग द्वारा जिला के स्वास्थ्य केंद्र में 24 शिविर लगाए गए, जिनमें 48 स्वास्थ्य कर्मियों ने बूस्टर डोज लगाई। विभाग की तरफ से पहले दिन कुल 1868 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया। इस अवसर पर आयोजित शिविर की अध्यक्षता जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर सिंह व डॉ. अजय माम, डॉ. सुरेश को सबसे पहले वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए कोरोना वैक्सीनेशन करवाया बेहद आवश्यक है। इसलिए आम जनता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए वैक्सीनेशन करवाने में भाग लें। जिन्हें पहली व दूसरी डोज नहीं लगी है। वे अपनी दोनों डोज लगाएं। 15 से 18 वर्ष के किशोरों का वैक्सीनेशन भी तेजी किया जा रहा है। जो किशोर रहे गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द वैक्सीन करवाएं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कोविड-19 का पहला व दूसरा टीका लेने के कुछ समय बाद एंटी बॉडी कमजोर होने लगती है। कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बूस्टर डोज लगाई जा रही है। बूस्टर डोज लगवाने से शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए स्वास्थ्य कर्मी, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता व 60 साल से ऊपर से लोग बूस्टर अवश्य लगवाएं।
जिला में 7110 अग्रिम पंक्ति योद्धाओं को लगेगी बूस्टर डोज
वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. योगेश मलिक ने बताया कि सरकार ने तय किया है कि प्रथम पंक्ति में कार्य करने वाला स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों व अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के अलावा 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाए। सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला नागरिक अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। जिला के अंदर 7110 प्रथम पंक्ति में कार्य करने वाले कर्मचारी हैं, जिन्हें सबसे पहले डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन

तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग से तैयार है। अस्पताल में आरटी-पीसीआर लैब को शुरू कर दिया है। ऑक्सीजन प्लांट के अलावा होडल व पलवल अस्पताल में 50-50 बेड के पोर्टेबल अस्पताल तैयार हैं, जिन्हें आपातकाल में इस्तेमाल में लिया जा सके। जिला के अंदर 12 लाख से अधिक लोगों को कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। सात लाख लोगों को पहली डोज व पांच लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें