फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनियों ने 61 छात्रों को रोजगार के लिए किया चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। आइटीआई पास युवाओं को रोजगार देने के लिए सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में फरीदाबाद व पलवल औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार दिया। रोजगार मेले में कुल 112 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 61 युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मेले का आयोजन कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार आयोजित किया गया। रोजगार मेला नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य भगत सिंह नेतृत्व में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

रोजगार के दिए जा रहे हैं अवसर
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देने के दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है। प्लेसमेंट अधिकारी उदय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना है। पलवल, पृथला व फरीदाबाद क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयां रोजगार मेले में भाग लेेकर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। स्पेयर थर्मल सिस्टम कंपनी के अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा एसी बस बनाई जाती है। कंपनी का मोटो है कि जो युवा आईटीआई पास है उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जाए।
इन कंपनियों ने किया प्रतिभाग
रोजगार मेले में बायोमेड हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड पृथला, विनस इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड पृथला, शिवानी लॉक्स प्राइवेट लिमिटेड पृथला, जिंदल स्टील पृथला, स्फेयर थर्मल प्राइवेट लिमिटेड गदपुरी, विक्टोरा टूल्स प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद व गुड ईयर इंडस्ट्रीज फरीदाबाद ने भाग लिया।
विज्ञापन

सरकार में निदेशालय के आदेश अनुसार कोविड-19 के दिशानिर्देशों को मद्देनजर रखते हुए आज आईटीआई पलवल में जॉब मेले का आयोजन किया गया और भविष्य में भी इस जिले से सभी आईटीआई पास छात्रों को रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार दिलवाया जाएगा
- भगत सिंह, प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी आईटीआई पलवल
10 विद्यार्थियों को मिल सकेती है नौकरी
हथीन। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज उटावड में ऑनलाइन माध्यम से बजाज मोटर्स लिमिटेड कंपनी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। ऑनलाइन माध्यम से कंपनी के एचआर मैनेजर वैभव ने छात्रों का साक्षात्कार लिया। इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 24 छात्रों ने भाग लिया तथा 10 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया। प्रधानाचार्य, डॉ. संदीप खरब ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर छात्रों को पूरे आत्मविश्वास से साक्षात्कार देने के लिए प्रेरित किया। सुधीर कुमार द्वारा तकनीकी सहयोग दिया गया। इस मौके पर संस्थान केटीपीओ सैल से चंद्रकांत, संदीप कुंडू तथा विशाल का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें