फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों का राशन डकारने वाले डिपो धारक पर सीएम फ्लाइंग की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने गांव नाई नंगला में छापा मारकर डिपो धारक राशन वितरण में धांधली करते हुए गिरफ्तार किया है। डिपो धारक दो योजनाओं के राशन के स्थान पर एक योजना का ही राशन उपभोक्ताओं को दे रहा था। डिपो धारक से 13 क्विंटल गेहूं ज्यादा मिला है, जबकि सरसों का तेल गायब मिला। चांदहट थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के इंस्पेक्टर जगदीश चंद की शिकायत पर डिपो धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के इंस्पेक्टर जगदीश चंद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव बढ़रा के समीप स्थित नाई नंगला में डिपो धारक सुरेंद्र द्वारा राशन वितरण में अनिमतिताएं बरती जा रही हैं। सूचना पर डीएसपी मनीष सहगल के निर्देश पर टीम गठित की गई। टीम में सब इंस्पेक्टर सतवीर सिंह व महेंद्र सिंह, एएसआई राजेश कुमार व प्रभूदयाल को शामिल किया गया। छापे में डिपो धारक राशन वितरित करता हुआ मिला। धारक से मशीन को कब्जे में लेकर जांच की गई तो डिपो धारक पर 1300 किलोग्राम गेहूं व चीनी ज्यादा मिली। इसके अलावा केंद्र पर 190 किलोग्राम सरसों का तेल नहीं मिला।
डीएसपी मनीष सहगल के नेतृत्व में गरीबों लोगों को दिए जाने वाला राशन को डकारने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। इससे पहले भी गदपुरी में अनाज से भरा ट्रक काबू किया था। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें