फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का खेत से शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। एक सप्ताह पहले गांव सराय से लापता हुए 8 वर्षीय बच्चे का बृहस्पतिवार को गांव सेवली के नाले के पास स्थित एक ईख के खेतों में शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मुंडकटी थाने से पुलिस पहुंच गई। उधर, गांव में बच्चे की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। बच्चे का चेहरा पूरी तरह से जानवरों ने खा लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सराय गांव निवासी मुस्ताक का 8 वर्षीय पुत्र रिजवान जिसका शव खेतों में मिला। वह 23 दिसंबर को घर से मस्जिद जाने के लिए शाम साढ़े पांच बजे निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता व परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद उसके पिता मुस्ताक ने मुंडकटी पुलिस थाने में शिकायत दी तो अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
बृहस्पतिवार को एक ग्रामीण महिला पशुओं के लिए चारा लेने गई तो उसने खेत में बच्चे का शव पड़ा देखा। महिला ने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को अवगत कराया। जिस पर डीएसपी सज्जन सिंह, थाना प्रभारी मुंडकटी दलबीर, अनूप सिंह, सीआईए प्रभारी जंगशेर सिंह, एफएसएल टीम के डॉ. विनोद कुमार कई कर्मियों के साथ पहुंच गए। पुलिस ने देखा बच्चे का चेहरा पूरी तरह नुचा हुआ था। उसे किसी जानवर ने खाया हुआ था। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया तथा वहां से पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्चे के पिता के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें