फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जी, होडल अनाज मंडी में हुई धान की सरकारी खरीद की भी जांच करा लो

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। मुख्यमंत्री जी! जिस अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद ही नहीं हुई, उस मंडी में उड़न दस्ता क्या जांच कर रहा है। यह सवाल अनाज मंडी के दर्जनों आढ़तियों के साथ पूर्व प्रधान सतपाल सिंह ने मुख्यमंत्री हरियाणा को पत्र भेजकर पूछा है। पत्र में हथीन की अनाज मंडी के बजाय होडल की मंडी की धान की खरीद की विशेष जांच कराने की मांग की है। आढ़तियों ने मंडी में धान की फर्जी खरीद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में पिछले दिनों से चल रही धान की सरकारी खरीद को लेकर लगातार किसान और मंडी आढ़ती खरीद एजेंसियों व अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। किसानों ने धान की खरीद के नाम रिश्वत लेने का आरोप लगाकर प्रदेश की सरकार व मंडी मुख्य प्रशासक से जांच की मांग की थी, लेकिन मुख्यमंत्री उड़नदस्ता होडल की अनाज मंडी की धान की सरकारी खरीद की जांच करने की बजाय हथीन की अनाज मंडी में जांच कर रहा है। किसान बृजभूषण ने बताया कि कमीशन न देने वाले किसानों को थक-हार कर बिचौलियों के हाथों अपना धान बेचना पड़ रहा है।
क्या कहते है आढ़ती
अनाज मंडी में फर्जी खरीद की जांच रही है। शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती। मंडी के सचिव गाड़ी में बैठकर एक जगह पर गेटपास काटने से पहले पैसे वसूल लेता है।
विज्ञापन

- सतपाल सिंह, पूर्व मंडी प्रधान
अनाज मंडी में कोई सुनने वाला नहीं है। आढ़ती धक्क े खाने को मजबूर है। जनसुविधा की बात करना तो दूर की बात शिकायत सुनने वाला कोई अधिकारी मंडी में नही मिलता।
- दिनेश कुमार, आढ़ती
प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अधिकारी पलीता लगाने में लगे हुए है। इस सरकार में किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। हर कोई सरकार से परेशान हैं।
- बृज भूषण, किसान
होडल अनाज मंडी में हो रही सरकारी खरीद में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। पिछले साल की तुलना में अभी खरीद पूरी नहीं हुई है। यदि कहीं लापरवाही बरती गई है, तो जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

- वकील अहमद, एसडीएम होडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें