फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी से होगी नालों में कूड़ा डालने वालों की पहचान

विज्ञापन
जलभराव की स्थिति का जायजा लेती नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। जिला नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता ने बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में अस्पतालों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर पता लगाया जाए कि सड़कों व नालों पर कूड़ा कौन डाल रहा है। कूड़ा डालने वाले की पहचान होते ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने आदेश दिए कि दो दिन के अंदर शहर के सभी नालों की सफाई होनी चाहिए तथा जहां भी गंदगी के ढेर पड़े हैं, उन्हें तुरंत उठवाया जाए। ऐसा नहीं करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर में जगह-जगह हुए जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला नगर आयुक्त नगर परिषद अधिकारियों के साथ पहुंची। उन्होंने शहर में पानी निकासी के लिए बने नालों को मुख्य रूप से देखा। उनमें जमा गंदगी निकालने के आदेश दिए। आयुक्त ने न्यू सोहना रोड पर अस्पतालों द्वारा नाले के ऊपर चबूतरे बनाकर किए गए कब्जों को तुड़वाकर नालों को पूरी तरह से साफ करने के भी आदेश दिए। उन्होंने हथीन मोड़ के पास पॉलीथिन के कारण जाम पड़े नाले की तुरंत सफाई कराने और नालों में कूड़ा डालने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
इसके अलावा जिला नगर आयुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग के नालों की सफाई कराएं, ताकि पानी आगे जा सके। इसके अलावा नगर परिषद अधिकारियों को सोहना रोड सहित अन्य स्थानों पर पड़े गंदगी के ढेरों को भी तुरंत उठवाने के आदेश दिए। आयुक्त ने लोगों से भी अपील की है कि वे गंदगी को नगर परिषद की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें