पलवल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। जिले का परिणाम इस बार शत-प्रतिशत रहा। बिना परीक्षा दिए पास होने पर जहां कुछ विद्यार्थियों में खुशी दिखाई दी, वहीं कुछ नाखुश नजर आए।
परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल संचालकों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को बधाई दी। बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया गया है। मूल्यांकन में कक्षा दसवीं के परिणाम में प्राप्त अंक, कक्षा 11वीं की परीक्षा में प्राप्त अंक तथा 12वीं कक्षा में स्कूलों द्वारा ली गई आंतरिक परीक्षाओं के अंकों के आधार पर मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किया गया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार परिणाम जिले में बेहतर रहा है, कारण बिना परीक्षा दिए परिणाम घोषित होना है। पिछले साल जिले में 3700 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जबकि इस बार 3900 के करीब बच्चों ने यह इम्तेहान पास किया है।
इस बार परीक्षा में करीब 48 प्रतिशत छात्राएं शामिल हैं। सुबह से ही विद्यार्थी परिणाम आने का इंतजार करते रहे। जैसे ही दो बजे परिणाम घोषित होने की सूचना मिली तो बच्चों ने रोल नंबरों को लेकर ऑनलाइन बोर्ड की साइट खंगालनी शुरू कर दी। वहीं, निजी स्कूल संचालक भी साइट खोलकर परिणाम निकालने में जुटे रहे।
साक्षी ने 99.2 फीसदी से जिले में बाजी मारी
टैगोर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने इस बार भी मूल्यांकन के आधार पर घोषित परिणाम में जिले में बाजी मारी है। छात्रा साक्षी सक्सेना ने विज्ञान संकाय में 99.2 फीसदी, वाणिज्य में प्राची सिंगला ने 98.2 प्रतिशत तथा शालिनी ने कला संकाय में 98.2 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की निदेशक मनोरमा अरोड़ा ने बताया कि 57 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत तथा 108 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
रिया ने 96.8 फीसदी से स्कूल टॉप किया
धर्म पब्लिक स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। छात्रा रिया ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉप किया। विज्ञान संकाय में नेहा वैष्णव ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, मान्य मंगला, अचिन अग्रवाल, चिराग तायल एवं मुस्कान ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान, कुमकुम ठाकुर, वंशिका गुलाटी व नैन्सी ने 95.4 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में रिया ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, मृदुल जैन और तान्या छाबड़ा ने 95.6 प्रतिशत अंक से द्वितीय स्थान, खुशबू ने 95.4 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग में हिमांशी रावत ने 95.8 प्रतिशत अंक से प्रथम स्थान, पूजा ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान और योगेश कौशिक ने 92.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के विद्यालय के निर्देशक पवन अग्रवाल, प्रधानाचार्य ज्योति डांगे एवं वरिष्ठ समन्वयक डा. विकास साध ने बच्चों को बधाई दी।
13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अल्हापुर के 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में काजल और मौनीशा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान, कोमल और चारुल ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा सुशीला कुमारी और गौरव रावत 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में हिमांशु कथूरिया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हेमलता शर्मा ने द्वितीय और कला संकाय में रिया 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और नैना 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अन्य छात्रों में संध्या, गौरव दत्त नं 93 प्रतिशत, प्रशांत ने 90.20 फीसदी अंक प्राप्त किए। 40 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट में जगह बनाई। स्कूल के चेयरमैन एमएस दहिया, निदेशक ज्योति दहिया, प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बच्चों को बधाई दी।
5 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक पाए
होडल। केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा का परिणाम रहा होडल उपमंडल में बेहतर रहा है। बाबरी मोड़ पर स्थित स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. संगीता गोयल ने बताया कि 30 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें से छात्र कृष्ण चौहान ने 95.2 प्रतिशत, योगेश कुमार ने 93.2 प्रतिशत व छात्र सेजल ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा परीक्षा परिणाम में पांच छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है । स्कूल चेयरमैन पवन अग्रवाल, स्कूल प्रबंधक श्रीराम अग्रवाल ने छात्रों व अध्यापकों को बधाई दी।